फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट । स्थानीय थाना में सोमवार को संयुक्त आयुक्त सहकारिता आजमगढ़ मंडल ने पूर्व जिला सहकारी बैंक चिरैयाकोट के शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है । सहकारिता आयुक्त ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि जिला सहकारी बैंक लि. शाखा चिरैयाकोट के शाखा प्रबंधक अजय देव श्रीवास्तव पुत्र राजेंद्र लाल श्रीवास्तव के द्वारा अपने कार्यकाल के समय बैंक के खाता धारकों के साथ बैंकिंग नियमों का उलंघन करते हुये 750000 रुपये निकाल कर अवैध तरीके से अपनी पत्नी पुष्पा श्रीवास्तव के खाते में क्रेडिट कर लिया । मंडल सहकारिता आयुक्त आजमगढ़ ने धारा 420, 419, 467, 468, 209, 471 धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें