वाराणसी। बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान का दो दिवसीय वार्षिक दिवस समारोह का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। संस्थान के व्याख्यान कक्ष-1 में पहले दिन आयोजित पांच प्रतियोगिताओं (निबंध लेखन, टन कोर्ट, होमो फोन, स्लोगन, एक्सटमपोर) में भाग लेकर भावी डॉक्टरों ने मंच पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. टीपी चतुर्वेदी के देखरेख में आयोजित समारोह का उद्घाटन संस्थान निदेशक प्रो.वीके शुक्ला ने किया। निदेशक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में मेडिकल छात्रों को उस विधा की जानकारी होती है, जो डॉक्टरों के भविष्य में सफलता प्राप्ति में सहायक होती है। प्रतियोगिताओं में हार-जीत से अधिक अहम उसमें प्रतिभाग करना होगा। बताया कि साल दर साल प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार पिछली बार की तुलना में अधिक छात्रों ने भाग लिया है। बताया कि शनिवार को अंतिम दिन क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। इस दौरान डॉ. पटवर्धन, डॉ. सीमा खन्ना, डॉ. प्रीति तिवारी, डॉ. अंजू गौतम, डॉ. आशीष, डॉ. संगीता आदि मौजूद रहे।