फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीपुर बीडीसी पद पर प्रशांत सिंह विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही/सुरियावां। भदोही और सुरियावां ब्लाक में रिक्त ग्राम प्रधान की दो और बीडीसी सदस्य की एक सीट के लिए हुए चुनाव का परिणाम शनिवार को दोपहर बाद घोषित किया गया। खेतलपुर से प्रधान पद पर रमाकांत पटेल और भिखारीरामपुर से संजू मिश्रा निर्वाचित हुईं। भदोही ब्लाक के ही जोगीपुर भुआजाग के बीडीसी पद पर प्रशांत सिंह चिट्टू ने सत्य नारायण को 275 मतों से हरा कर जीत हासिल की। सुरियावां ब्लाक के रिक्त कुसौड़ा बीडीसी सीट पर कलावती देवी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। मतगणना के बाद जीते प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

भदोही के जोगीपुर भुआजाग ब़ीडीसी सीट पर प्रशांत सिंह को 527 मत मिले जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंदी सत्यनारायण को 252 मतों से संतोष करना पड़ा। 18 मत अवैध घोषित किए गए। बता दें कि प्रशांत सिंह की पत्नी बीडीसी प्रियंका सिंह के अविश्वास प्रस्ताव पर गत दिनों ब्लॉक प्रमुख बाल विद्या विकास बर्खास्त हुए थे। खेतलपुर प्रधान पद पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचित रमाकांत पटेल को 366 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी आशा देवी को 297 मत मिले। नन्हेंलाल को 41, आशीष को 24, श्यामधर को 8, अनीता देवी और अनिल कुमार को एक भी वोट नहीं मिला। 16 मत अवैध रहे।
उधर सुरियावां ब्लाक के भिखारीराम ग्रामप्रधान पर संजू देवी 320 मत पाकर विजयी घोषित हुईं। उन्होंने 311 मत पाने वाली अनिता देवी को हराया। इंदु देवी को 284, खोदैजा बेगम को 203, सरोज को 115 मत मिले जबकि 24 मत निरस्त रहे। कुसौड़ा वार्ड 47 के बयीडीसी रमेश यादव की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर ग्रामीणों ने उनकी पत्नी को मौका दिया तथा और वह निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन

भदोही और सुरियावां ब्लाकों में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। इस दौरान भदोही व औराई एसडीएम सुनील कुमार यादव व केशव प्रशाद गुप्ता औराई सीओ पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह ने विजेताओ को प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान बीडीओ उषा पाल, एआरओ आलोक कुमार मौजूद रहे। मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जीत के बाद निर्वाचितय ग्राम प्रधान और बीडीसी समर्थको में खुशी में फूल माला पहना कर स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें