फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातात्विक यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी की प्राचीन विरासतों से आम जन को परिचित कराने और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को धरोहर यात्रा का आयोजन किया गया। इंटेक वाराणसी चैप्टर और क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकली धरोहर यात्रा के दौरान लोगों को राजघाट क्षेत्र का निरीक्षण कराया गया। इस धरोहर यात्रा में 50 से अधिक लोग शामिल हुए। विरासत यात्रा में राजघाट उत्खनित पुरास्थल, लाल खां का मकबरा, गंगा वरुणा संगम, आदि केशव घाट व मंदिर, राजघाट किला, चंदन शहीद आदि धरोहरों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

धरोहर यात्रा का संयोजन अशोक कपूर तथा क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. सुभाष चंद्र यादव ने किया। यात्रा में अनुराग चन्द्र, सौरभ शाह,रवि अग्रवाल, ममता मल्होत्रा, मोनिका मल्होत्रा,एंजिला अग्रवाल,चन्द्र शेखर काब्रा, देवाशीष पाल, अनुपम देवा, अनिल केशरी आदि धरोहर प्रेमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें