फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के लिए 450 शिक्षकों ने कराई काउसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में होड़ मच गई है। दूसरे दिन रविवार को भी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पर शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। अब काउंसिलिंग पूरी हो गई। शीघ्र ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के अंतर्जनपदीय हस्तानांतरण के लिए उनकी दो दिन काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के लिए 450 शिक्षक और शिक्षिकाएं बुलाई गई थी। पहले दिन आधे शिक्षकों की ही काउंसलिंग की गई थी। रविवार को शेष शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान शिक्षकों के सेवाकाल की जांच पड़ताल की गई। अपने गृह जिले में नौकरी करने के लिए लालायित शिक्षक सुबह ही डायट पहुंच गए थे। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि काउंसिलिंग पूरी होे गई। परिणाम शीघ्र घोषित कर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें