फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह घंटे से तक ट्रेनें विलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोहरे और धुंध से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। रविवार की रात 10:30 बजे नई दिल्ली के लिए जाने वाली मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार की सुबह सात बजे रवाना हुई। सोमवार को नई दिल्ली से आने वाली मंडुवाडीह एक्सप्रेस दोपहर में आने की जगह रात साढ़े दस बजे तक स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। रेलवे के अनुसार यह गाड़ी भी दिल्ली के लिए मंगलवार की भोर में रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को कैंट स्टेशन से होकर आने-जाने वाली कई ट्रेनें 10 से 13 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। सोमवार को कोटा-पटना और इंदौर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12-12 घंटे की देरी से चल रही हैं। नीलांचल एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह चौरीचौरा 10, काशी विश्वनाथ और बुंदलेखंड छह-छह, पंजाब मेल 11 और सियालदह साढ़े नौ घंटे की देर से चल रही है। वहीं कुंभा और भृग़ु एक्सप्रेस 11-11 घंटे विलंब हैं।
अप विभूति एक्सप्रेस सात घंटे, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस छह घंटे और सिगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से चल रही हैं। डाउन मरुधर एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे, गंधी धाम कामख्या एक्सप्रेस 13 और बेगमपुरा एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से चल रही है। जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस भी नौ घंटे की देरी से कैंट कैंट स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें