फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर गोदाम में धधकी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नदेसर क्षेत्र के इमलाक कालोनी गेट पर स्थित केजरीवाल टायर्स की दुकान के ठीक ऊपर गोदाम में रविवार की रात करीब आठ बजे आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी। आसपास की दुकानों में मौजूद लोग बाहर निकाले और फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

गोपाल केजरीवाल की नदेसर मुख्य मार्ग पर ही केजरीवाल टायर्स नाम से टायर की दुकान है। भूतल पर दुकान है और प्रथम तल पर टायर का गोदाम है। रात करीब आठ बजे दुकानदार अपनी दुकान में बैठे थे कि अचानक गोदाम में शाट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रबंध करते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के दुकानदार दुकानें बंद कर बाहर निकल गए। गनीमत रही कि घटना के समय बिजली कटी थी।अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। तकरीबन दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश राय, सीओ कैंट राकेश नायक और इंस्पेक्टर कैंट पहुंचे थे। इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद का कहना है कि क्लेम के पुराने टायर भी गोदाम में रखे गए थे। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की वजह शाट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें