फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं का दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तुलसी अखाड़े में प्रैक्टिस के बाद मंगलवार को पहली बार महिला पहलवानों ने अस्सी घाट के ओपन थिएटर में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में जोर आजमाइश की। संकट मोचन के पूर्व महंत स्व. अमरनाथ मिश्र की स्मृति में आयोजित होने वाली कुश्ती चैंपियनशिप के 25 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब इस चैंपियनशिप में महिला पहलवान भी मैदान में उतरीं।
विज्ञापन

बनारस जिला चैंपियनशिप, बनारस केसरी, बनारस कुमार और महिला बनारस केसरी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र ने किया। 28 से 30 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन देर शाम तक हुए मुकाबलों में स्वामीनाथ अखाड़े का दबदबा रहा। 57 किलोग्राम भारवर्ग में पहला सेमीफ ाइनल मुलायम यादव बजरंग नगर और अजीत कुमार, दूसरा सेमीफ ाइनल राजू यादव गया सेठ बनाम राहुल स्वामीनाथ अखाड़े के बीच होगा। 61 किलोग्राम भारवर्ग में विकास ने पंकज को हराया, छोटू यादव ने तूफ ानी यादव को, अतुल यादव ने अजीत यादव को, इंदल यादव ने रजत यादव को, चंदन यादव ने मनीष यादव को, जितेन्द्र यादव ने आलोक यादव को, अजीत यादव ने राम आशीष यादव को, शिव धनी यादव ने राजेश यादव को, मकसूदन यादव ने आकाश यादव को और सत्यपाल यादव ने मुकेश यादव को हराया।
निर्णायक की भूमिका में ललित कुमार, वेद प्रकाश यादव, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र यादव, रामनरेश यादव, कुंवर प्रसाद, सुरेंद्र पटेल, रोशन लाल, विनोद कुमार, सुभाष भारद्वाज आदि रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रेमशंकर तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन कल्लू पहलवान ने किया। इस अवसर पर बलराम मिश्रा, प्रेम कुमार मिश्रा, एएन यादव, अर्जुन प्रसाद यादव, गोरख यादव, कृष्ण कुमार, बाबुल पहलवान, रविंदर मिश्रा, श्यामलाल पहलवान, पारस पहलवान, मेवा पहलवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

महिलाएं जब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फ लक पर कुश्ती के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं तो उन्हें पारंपरिक अखाड़ों से दूर कैसे रखा जा सकता है। महिलाओं को प्रोत्साहित करना हम सबका कर्तव्य है और इसी के तहत आयोजन में पहली बार महिलाओं की भागीदारी की गई है। -प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, महंत, संकट मोचन मंदिर
आज बनारस में शुरू होगी पहली महिला केसरी
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहली बार महिला केसरी का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 20 महिला पहलवान हिस्सा ले रही हैं। इसमें अंतराष्ट्रीय महिला पहलवान पूजा यादव समेत कई कई राष्ट्रीय पहलवान शामिल हो रही हैं। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव गोरख यादव ने दी।
नूरा कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवानों और पुरुष पहलवानों के बीच भी मुकाबला हुआ जिसमें महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों के पसीने छुड़ाए। पुरुष पहलवानों के साथ ही महिला पहलवानों के बीच की आपसी नूरा कुश्ती भी लोगों को खूब पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें