सकलडीहा। डॉ. अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजापुर में मंगलवार को रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान टोली के रूप में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें रंगोली में नीतू और निबंध में अराधना की टोली विजेता रही। सभी विजेता टीम को विद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार और प्रबंधक इंद्रावती प्रसाद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में प्राथमिक कक्षा से तीन टोली ने प्रतिभाग किया। वहीं जूनियर वर्ग में राकेश यादव प्रथम, अर्चना द्वितीय और श्रेया जायसवाल की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं माध्यमिक कक्षा से अतुल प्रथम, राहुल पाल द्वितीय, अनुराधा पाल तृतीय स्थान पर रही। वही रंगोली प्रतियोगिता में अराधना प्रथम, निधि यादव द्वितीय, सौम्या मिश्रा की टोली तृतीय स्थान हासिल किया। अंत में सभी विजेता टोली के छात्र और छात्राओं को प्राचार्य रविकुमार और प्रबंधक इन्द्रावती प्रसाद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही सकुशल प्रतियोगिता के समापन के लिये वेस्ट टीचर राशीन खां को सम्मानित किया। इस मौके पर राजकुमारी, लीलावती पांडेय, विजय, विन्ध्यवासिनी, रविप्रकाश आदि शिक्षक मौजूद रहे।