फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रशासन ही बना मददगार तो कौन रोकेगा भ्रष्टाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। जब प्रशासन और संबंधित विभाग की मददगार हो जाए तो भला भ्रष्टाचार को कौन रोक सकता है। यह मामला है बड़ागांव थाना क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन का। जहां खनन माफिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मिट्टी की अवैध खुदाई धड़ल्ले से कर रहे है। हद तो तब हो जाती है जब इस बारे में संबंधित थाने से पूछा जाता है तो वह जवाब मिलता है कि क्षेत्र में अवैध खनन की ऐसी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन माफिया कोइराजपुर, भेलखा, भटौली, बेरवा औसानपुर व अनौरा सहित आधा दर्जन गांवों में अवैध मिट्टी खनन कर रहे है। बताते चले कि बड़ागंव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर गांव के सामने वरूणा नदी के किनारे खनन माफिया भीटे को काटकर धड़ल्ले से मिट्टी को ईट भट्टों पर बेच रहे है। इसके लिए बड़ागांव थाने को हर महीने एक मुश्त धनराशि भी दी जाती है। इस बारे में नाम न छापने की शर्त पर थाने के एक खासमखास ने बताया कि खनन माफिया हर महीने तीन हजार रुपए देते है। एक तरफ प्रदेश सरकार जहां वरुणा नदी के सुंदरीकरण और वर्षा में बाढ़ से बचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर भीटा बनवा रही है वहीं खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।
विज्ञापन

मेरी जानकारी में अवैध खनन को लेकर कोई सूचना नहीं है। यदि ऐसा होता है तो खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -सुरेन्द्र राही, थानाध्यक्ष बड़ागांव
एसडीएम के छापे में भाग निकले अवैध खनन माफिया
पिंडरा। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम पिंडरा डां. एनएन यादव ने शुक्त्रस्वार को मय फोर्स अवैध खनन के खिलाफ रात्रि सात बजे छापेमारी की लेकिन अवैध खनन वाले को भनक लगते ही भाग निकले। तहसील क्षेत्र के कोइरान, कोइराजपुर व अनौरा वरुणा नदी के किनारे में पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम ने दबिश दी। एसडीएम ने कहाकि अवैध खनन वाले के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें