हरहुआ। अमर शहीद दीपक वर्मा स्मृति दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी जिले का दबदबा रहा। विजेता हृदयपुर और उप विजेता नैनपुर रहा। इसमें आजमगढ़ , चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर व वाराणसी की टीमें शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि विधायक कैलाश नाथ सोनकर विशिष्ट अतिथि सांसद चंदौली प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह व जिला संयोजक युवा मोर्चा मुकेश सिंह राजा ने विजेता टीम को 10 हजार नगद व ट्रैक शूट उपविजेता को 7 हजार रुपये नगद व ट्रैक शूट पुरस्कार के रूप में प्रदान किया।
शहीद दीपक वर्मा 2014 में शहीद हो गए थे। उनके पिता सेना के रिटायर्ड सूबेदार रमाशंकर प्रसाद ने बेटे के याद में युवाओं को राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने को लेकर शुरुआत की है। रमाशंकर प्रसाद, ज्योति सिंह, विजय वर्मा, कैलाश राय, अखिलेश, ऋषभ व हिमांशु ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। संचालन पंकज तिवारी ने धन्यवाद अजय मिश्रा ने किया।