फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर पहचान पत्र के परिसर में नहीं जा सकेंगे-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रबंधन अध्ययन संकाय की छात्रा से छेड़खानी की जांच के लिए कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसके अलावा बाहरी लोगों पर रोक के लिए पहचानपत्र के बगैर किसी भी व्यक्ति को विश्वविद्यालय में प्रवेश न देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की प्रबंधन की छात्रा से पिछले दिनों हुई छेड़खानी के बाद प्राक्टोरियल बोर्ड ने परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगायी है। प्राक्टोरियल बोर्ड का कहना है कि बिना परिचय पत्र के किसी भी बाहरी व्यक्ति या शिक्षक, छात्र और कर्मचारी को परिसर में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। चीफ प्राक्टर डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी अपना परिचय पत्र अवश्य लाएंगे। प्राक्टोरियल बोर्ड 23 अक्तूबर से परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू करेगा। इस दौरान बिना परिचय पत्र के यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के लिए प्राक्टोरियल बोर्ड खाका तैयार कर रहा है।
उधर तीन दिन पूर्व कॉमन रूप में छात्रा से छेड़खानी के मामले की जांच के लिए कुलपति ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। प्रबंध अध्ययन संकाय के डीन डॉ. वीडी शर्मा, चीफ प्राक्टर डा. संतोष कुमार और महिला हास्टल की वार्डेन डॉ. पूजा सक्सेना जांच समिति की सदस्य बनाई गई हैं। कुलपति ने समिति को मामले की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें