मिर्जापुर। जिले की साइबर क्राइम पुलिस को साइबर क्राइम कर लोगों के खाते से पैसा उड़ाने के मामले में बड़ीं कामयाबी मिली है। पुलिस )ने अबतक की सबसे बड़ी रिककरी करते हुए अपराधियों के चंगुल से एक लाख 60 हजार रुपया वापस करायाहै। जिसे आरोपियों ने लोगों के मोबाइल नंबर से उनके एटीएम नंबर को पूछताछ उनके खाते से उड़ाया था।
बता दें कि वायदी/वादिनी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके अपने को बैंक अधिकारी बताते हुये एटीएम को चालू करने या आधार नंबर से जोड़ने के नाम पर एटीएम का विवरण पूछते हुए उनके खाता से ऑनलाइन रुपया निकाल लिए जाने के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसे गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोगों के गए एक लाख 60 हजार रुपयो को संबंधित के खातों में वापस कराया । पुलिस ने बताया कि तरकापुर निवासिनी उषा देवी के खाते से 51 हजार 990 रुपया, सुरेश कुमार निवासी पिपरवार, मड़िहान के खाते से 43 हजार रुपया, अश्वनी कुमार सिंह, 39वीं वाहिनी क्कभनष्ट के खाते से 20 हजार रुपया, श्रीप्रकाश राय, 39वीं वाहिनी क्कभनष्ट के खाते से 30 हजार रुपया, सतपाल सिंह यादव निवासी सुरहा अदलहाट के खाते से 16 हजार रुपया उड़ाया गया था। पुलिस ने कहा कि उक्त घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जनपद वासियों से निवेदन है कि आपके मोबाइल पर कोई भी फोन करके बैंक कर्मी या अन्य कोई बनकर एटीएम कार्ड बंद हो जाने या रिन्यूवल कराने के नाम पर एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी पूछता है तो उसे कभी नहीं बताए। खुद बैंक जाकर जानकारी ले। अगर वहां से पूछा जाता तो बताए अन्यथा कभी भी अपने गोपनीय बातों को दूसरे को नहीं बताए।