फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए की आपति खारिज, अन्नक्षेत्र का नक्शा पास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए की आपत्ति खारिज करते हुए मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ अन्नक्षेत्र का नक्शा पास कर दिया। विश्वनाथ मंदिर के सीईओ की ओर से वीडीए की आपत्ति के विरुद्ध की गई अपील पर मंडलायुक्त ने सुनवाई की। वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने ग्राउंड फ्लोर के अलावा पांच मंजिले अन्नक्षेत्र के नक्शे को अस्वीकृत कर दिया था। वीडीए का कहना था कि प्रस्तावित अन्नक्षेत्र गंगा तट से दो सौ मीटर के दायरे में है। ऐसे में वहां कोई निर्माण नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को बड़ालालपुर से बटन दबाकर बाबा विश्वनाथ के इस अन्नक्षेत्र की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर से दो सौ मीटर दूर टेढ़ीनीम मुहल्ले में ऐतिहासिक जम्मूकोठी की जगह पांच मंजिला अन्नक्षेत्र का निर्माण कराया जाना है। 13 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले अन्नक्षेत्र का नक्शा वीडीए उपाध्यक्ष ने यह कहते हुए अस्वीकृत कर दिया था कि प्रस्तावित स्थल गंगा से दो सौ मीटर के दायरे में है। पीएम के हाथों अन्नक्षेत्र की आधारशिला रखे जाने की रूपरेखा तैयार होने के बाद आनन-फानन में विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने वीडीए की आपत्ति के विरुद्ध मंडलायुक्त के यहां अपील की। सोमवार को सीईओ ने कमिश्नर के सामने इस मामले में लंबी बहस की। सीईओ का कहना था कि हाईकोर्ट ने गंगा तट से दो सौ मीटर के दायरे में आने वाले मठ, मंदिरों के पुर्ननिर्माण की छूट दे रखी है। नगर निगम के रिकार्ड में जम्मू कोठी ग्राउंड फ्लोर से पांच मंजिल तक पहले से दर्ज है। ऐसे में पुर्ननिर्माण में किसी तरह की अड़चन नहीं आ सकती। इस आधार पर मंडलायुक्त ने नक्शा स्वीकृत कर दिया।कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद इस अन्नक्षेत्र का निर्माण कराएगी।
विज्ञापन

पांच मंजिला अन्नक्षेत्र का ढांचा
भूतल से तीन मंजिल तक सुविधायुक्त ह़ॉल बनाए जाएंगे। इसमें तीर्थयात्रियों, गरीबों को भोजन कराने की व्यवस्था होगी
एक मंजिल पर सिर्फ कर्मचारियों के रहने की सुविध होगी
-एक तल पर आधुनिक रसोई का किया जाएगा निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें