फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाधाम केंद्र का संचालन कलाकारों को ही दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पद्मभूषण पं. साजन मिश्र चाहते हैं कि कबीरचौरा पर बनने वाले कलाधाम केंद्र में कलाकारों की भागीदारी हो और इसके लिए जरूरी है कि इसका संचालन की जिम्मेदारी भी कलाकारों को ही दी जाए। उनका साफ मानना है कि ऐसा होने पर ही काशी के नवोदित कलाकारों को इसका लाभ मिल पाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि कलाधाम का संचालन अगर सरकार के हाथ में गया तो इसका हश्र भी चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल जैसा हो जाएगा।
विज्ञापन

मिश्र ने कहा काशी में कलाधाम की दोनों भाइयों की 1986 की संकल्पना है लेकिन अब तक यह नहीं बन पाया। कहा, इसका संचालन कलाकारों के हाथ में दिए जाने की इच्छा के पीछे उद्देश्य सिर्फ इतना है कि कलाधाम में आने वाले नवोदित कलाकार इससे लाभान्वित हो सके। कहते हैं कि इसकी देखरेख के लिए बनने वाली कमेटी में कलाकारों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी हों। इसकी देखरेख प्रशासन करें लेकिन संचालित कलाकार करें। उनका कहना है कि संचालन की जिम्मेदारी सरकार को दिए जाने पर संसाधन और सुविधाओं की कमी पड़ जाएगी और कलाधाम का उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
तत्कालीन नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने इस योजना को स्मार्ट सिटी के तहत शामिल कराया था। इसकी 49 करोड़ की डीपीआर भी केंद्र के पास भेजी जा चुकी है। इसका संचालन सरकारी हो या कलाकारों के हाथ में, इसको लेकर अभी संशय है। आर्थिक सहयोग शुरू में केंद्र सरकार देगी बाद में इसके संचालन से आने वाले राजस्व से रखरखाव किए जाने की योजना है। इसमें दो फ्लोर पार्किग, पांच सौ और दो-दो सौ सीटर का तीन हाल, म्यूजिकल कक्षाएं, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें