फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम, गंगा प्रदूषण और आईपीडीएस डीएम के निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय विकास परियोजनाओं के प्रति लापरवाही बरतने पर जलनिगम, गंगा प्रदुषण नियंत्रण इकाई, आईपीडीएस एवं ईईएसएल डीएम योगेश्वर राम मिश्र के निशाने पर हैं। उन्होंने इन विभागों के अफसरों को हिदायत दी है कि काम में तेजी लाएं नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। वह शनिवार को कैंप कार्यालय में केंद्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। आईपीडीएस के अधिकारी को निर्देशित किया कि खोदी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने हेरिटेज पोल एवं एलईडी लाइट लगाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी कि बार-बार निर्देश के बावजूद गति में सुधार नहीं हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्व कड़ी कार्रवाई के लिए ऊर्जा मंत्रालय को पत्र लिखने का निर्देश दिया। रामनगर-सामनेघाट एवं बलुआघाट सेतु का निर्माण कार्य 15 अगस्त से पूर्व हर हालत में पूरा कराने को कहा। कहा कि 15 अगस्त से इन सेतुओं को चालू कराना है। लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओपर के सर्विस रोड कासे मरम्मत कराने को कहा। बैठक में विद्युत, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, आईपीडीएस, जलनिगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें