फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेडिकल कॉलेज के लिए जेल की 14.05 एकड़ भूमि दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए भूमि का निःशुल्क हस्तांतरण किए जाने के संबंध में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पत्र जारी किया है। मेडिकल कॉलेज का नाम जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शेर-ए बलिया चित्तू पांडेय के नाम पर होगा। इससे जिले के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए जिला कारागार की 14.05 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तांरित की गई है। मेडिकल काॅलेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व चित्तू पांडेय की प्रतिमा स्थापित करते हुए मेडिकल काॅलेज का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।

मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन स्थानांतरित कर सरकार ने किया बड़ा काम : परिवहन मंत्री : प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मेडिकल काॅलेज के लिए भूमि स्थानांतरित करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कैबिनेट बैठक में जिला जेल की 14 एकड़ जमीन में से 12 एकड़ मेडिकल कॉलेज एवं 2 एकड़ जमीन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चित्तू पांडेय व अन्य बलिदानियों को समर्पित स्मारक के लिए स्थानांतरित होने का प्रस्ताव पास कर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है।
अब जनपद के लोगों का मेडिकल काॅलेज का सपना जल्द साकार होगा। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अब मेडिकल काॅलेज के शिलान्यास का प्रयास होगा। भूमि पूजन मुख्यमंत्री से कराने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास यही था कि मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर न बनकर सरकारी बने। जिसे शासन ने स्वीकार कर काफी बड़ा काम किया है। सरकारी मेडिकल काॅलेज बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें