फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगरा क्षेत्र में पांच क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर रबी विपणन वर्ष 2024-25 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत पंजीकृत कृषकों से गेहूं खरीद के लिए नगरा ब्लाॅक क्षेत्र में पांच क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। हालांकि अभी शासन ने खरीद के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की है। शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। गेहूं की फसल अभी पूरी तरह से पक कर तैयार भी नहीं हुई है। डीएम द्वारा गेहूं क्रय के लिए जो केंद्र बनाए गए हैं, उनमें खाद्य विभाग नगरा, साधन सहकारी समिति खारी, साधन सहकारी समिति कसौंडर, साधन सहकारी समिति बाहरपुर, क्रय विक्रय समिति कमरौली हैं। खाद्य विभाग नगरा के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शासन द्वारा गेहूं खरीद के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। अभी गेहूं की फसल भी पूरी तरह से पकी नहीं है। खरीद की तिथि घोषित होते ही क्रय शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें