फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मिले 1328 संक्रमित, चार दिन में कोरोना से 51 लोगों ने गंवाई जान 

Tue, 04 May 2021 11:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में हर दिन 1000 से ज्यादा कोरोना के मिल रहे मरीज। मंगलवार को अलग-अलग जगहों से 1328 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में चार दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 पार हो गई है। वहीं, मंगलवार को अलग-अलग जगहों से 1328 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 8 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। मई के शुरू में रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक इस महीने 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को 8,483 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। बीएचयू में 40, 39 जीटीसी, मदर टेरेसा आश्रम में 10-10 लोग संक्रमित मिले हैं। मेंटल हॉस्पिटल में आठ, विनायका में 10, 36वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस लाइन, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, पांडेपुर, बीएलडब्ल्यू, लहुराबीर सहित अलग-अलग जगहों पर रहने वाले पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन

वाराणसी में कबीरचौर मंडलीय अस्पताल में टीकाकरण के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
होम आइसोलेशन में 1219 स्वस्थ
जिले में कुल मरीजों की संख्या 70,795 पहुंच गई है। 54,710 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 607 लोगों की मौत हुई है। जबकि 15,478 एक्टिव मरीज हैं। मंगलवार को होम आइसोलेशन में 1219 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है जबकि 117 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं।

यहां गई लोगों की जान
बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती लंका निवासी 50 वर्षीय पुरुष, बीएलडब्ल्यू में भर्ती ककरमत्ता निवासी 75 वर्षीय महिला के साथ ही बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती अशोकपुरम निवासी 66 वर्षीय पुरुष, महमूरगंज निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती पांडेपुर निवासी 54 वर्षीय महिला, सारनाथ निवासी 64 वर्षीय पुरुष के साथ ही पिंडरा फूलपुर निवासी 65 और 63 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।

मई में मरीजों का आंकड़ा
डेट        मरीज    मौत
04 मई     1328    08
03 मई       992     17
02 मई       1294   11
01 मई        1765   15
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें