फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा के लिए भाजपा के दरवाजे खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ हम गठबंधन नहीं तोड़ना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वह हमारे साथ चुनाव लडे़ें। उनके लिए अभी भी घोसी लोकसभा सीट खाली रखी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सुभासपा के ताकतों का भाजपा सदुपयोग करना चाहती है। बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने वोट बढ़ेंगे, इससे उनके प्रत्याशी को जीतने में आसानी होगी। बता दें ओम प्रकाश राजभर बीजेपी से अलग हो गए हैं और उन्होंने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जिसकी जमीन ही नहीं है, वह कैसे जीतेंगी। आजम के बयान पर कहा- इस्लाम धर्म में महिलाओं की इज्जत के लिए आयतें हैं, लेकिन आजम खान कुछ और ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें