फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर का रिवाइज बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर का रिवाइज बजट को मंजूर कर लिया गया है। अब बजट रिलीज होने के बाद फ्लाईओवर के काम की गति तेज हो जाएगी। छह महीने के अंदर इस फ्लाईओवर को तैयार करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

पांच साल पहले शुरू हुए चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर के लिए 171 करोड़ रुपये के बजट को राज्यपाल ने सहमति दे दी है। राज्य सरकार जल्द ही इसका बजट जारी करेगी। सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि सीमेंट व कंक्रीट के काम को पूरा कर लिया गया है। डेक और पाइलिंग का काम पूरा होने के बाद स्टील बीम लगाने के काम में कोई रुकावट नहीं आएगी।
चौकाघाट- लहरतारा फ्लाईओवर विस्तारीकरण के तहत साल 2015 में 1800 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर को बनाने का शुरू हुआ कार्य 30 महीने में पूरा होना था। लेकिन अभी तक सिर्फ 60 फीसदी कार्य पूरा हो पाया है। मई 2018 में हुए हादसे के बाद इस काम को अक्टूबर 2019 में पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन बजट के अभाव में काम धीमा हो गया। अधिकारियों का कहना हैं कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा हो, इसलिए उसके दोनो साइड में स्टील गार्डर का इस्तेमाल किया जाएगा। बजट रिलीज होते ही स्टील बीम का ऑर्डर भेजा जाएगा। जिसके दो माह बाद स्टील बीम कास्ट किया जाएगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शासन से धनराशि अवमुक्त होते ही स्टील बीम डालने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का बजट तीन बार बदला गया है। निर्माण कार्य शुरू होते वक्त 7741.43 लाख रुपये का बजट था। इसके बाद इसकी लागत 130 करोड़ पहुंच गई। पिछले साल हुए हादसे के बाद फ्लाईओवर निर्माण में स्टील गार्डर के चलते 185 करोड़ पहुंच गई। राज्यपाल ने 171 करोड़ के बजट पर मुहर लगाई। इसमें कार्यदाई संस्था सेतु निगम को 129 करोड़ रुपये मिल चुका है। अब शेष रकम एक सप्ताह के अंदर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें