फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हो या शाम, बनारस में हर समय जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुबह हो या शाम शाम, बनारस में हर समय जाम। जी हां यह स्थिति वाराणसी के प्रमुख 21 तिराहे-चौराहों पर आसानी से देखी जा सकती है। इसके अलावा प्रमुख मार्ग और गलियां भी जाम की चपेट में रहते हैं। जिसमें एक बार फंसने वाले को काफी जद्दोजहद के बाद निकलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए एक के बाद एक व्यवस्था लागू की जा रही है। अब तक साजन तिराहा, मैदागिन, सिगरा, रथयात्रा पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लगाया गया है। साथ ही प्रमुख स्थानों पर डिवाइडर का जाल बिझाया जा रहा है, किंतु समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हो पा रहा है। इस वजह से सभी स्थानों पर जाम की समस्या हर समय बनी रहती है। महमूरगंज, गौदोलिया और सिगरा चौराहे पर कुछ ज्यादा ही जाम लगी रही। लोग अपने वाहनों को आड़े-तिरझे कर निकलने की कोशिश कर रहे थे। जिससे समस्या और बढ़ गई। दूसरी ओर ट्रैफिक कंट्रोल में लगे सिपाही महज हांफते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें