फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का संकल्प लेकर अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के संस्थापक एवं प्रथम स्वच्छता शहीद प्रमोद कुमार निगम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वच्छता संकल्प सभा के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में वेंडरों ने स्वच्छता का संकल्प लेकर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। संकल्प लिया कि बनारस का संपूर्ण पटरी व्यवसायी उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर सभी पटरी व्यवसायियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन

गुरुवार को नेहरू मार्केट में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि समाज का सबसे जिम्मेदार वर्ग माना जाता है पटरी व्यवसायी। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि गरीब पटरी व्यवसायियों को समायोजित करना चाहिए। बिना किसी व्यवस्था के उनके साथ उत्पीड़न शर्मनाक है। भाजपा के महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. प्रमोद निगम की स्वच्छता अलख को पटरी व्यवसायियों के सामने रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह महादेव और संचालन स्वच्छता दूत अभिषेक निगम ने किया। शाम को शहर के अनेक क्षेत्रों में पटरी व्यवसायियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपने प्र्रमोद निगम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सुशील गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल जायसवाल, बृजराज श्रीवास्तव, प्रमोद अग्रहरि, मनोज, वाचस्पति मिश्रा,संजय श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, रंजना गौड़, कुमुद रंजन, शिव कुमार शुक्ला आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें