फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 17 टीम में वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महाराष्ट्र के पुणे में होने वाले खेलो इंडिया अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। इसमें वाराणसी के 16 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें बालक वर्ग के 6 और बालिका वर्ग में 10 खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

अवैतनिक संयुक्त महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया बालक वर्ग के लिए वाराणसी के रमन बहादुर सिंह, ज्योति मौर्या, कुमैल इमरान, गुफरान, मो. तौसिफ, मो. समीर, अलीगढ़ के मो. फरहान और मो. आमीर खान, शुभम सिंह, हिमांशु राय, फैजाबाद के नंदन यादव, बरेली के अतुल कुमार सिंह, मो. फैसल खान, कानपुर के सत्यम सिंह बिष्ट, प्रयागराज के अंकित चौधरी, गाजीपुर के मो. वकार, मो. आजिम और लखनऊ के शेखर बहादुर थापा चुने गए हैं, जबकि टीम मैनजर अभिषेक रावत और कोच मोहम्द शमीम को चुना गया है।
बालिका वर्ग के लिए वाराणसी की अंकिता पटेल, गुड़िया कुमारी, मानसी गुप्ता, निशा कुमारी, श्वेता केशरी, सोनी यादव, प्रियंका पटेल, नेहा कुमारी, चांदनी पटेल, शिवांगी पटेल, लखनऊ की सुधा गोेस्वामी, आजमगढ़ की दीपिका पासवान, मिर्जापुर की खुशबू बानो, प्रयागराज रौनक झा, आगरा की उर्वशी सिकरवार, कुमारी सेवी, बरेली की सना कुरैशी, कानपुर की अंकिता पोद्दार चुनी गई हैं। टीम मैनेजर एमएस बेग और कोच अनिता पटेल हैं। उन्होंने बताया कि 9 से 20 जनवरी तक होने वाले पुणे में खेलो इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के लिए दोनों टीमें 6 जनवरी को रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें