फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मंझे के विरोध में उतरी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चाइनीज मंझे की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं लेकिन इसकी बिक्री पर रोक लगा पाने में प्रशासन सफल नहीं हो पा रहा है। लिहाजा कभी किसी का गला कट जा रहा है तो कभी हाथ की उंगली। सोमवार को भैरोनाथ स्थित वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने चाइनीज मंझे का विरोध करते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह-ए-बनारस क्लब और लक्ष्मी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुकेश जायसवाल और डॉ. अशोक कुमार राय और कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता ने छात्राओं को लोगों को चाइनीज मंझे के विरोध के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। कहा कि मकर संक्रांति पर बच्चों, युवाओं में पतंग उड़ाने का शौक बढ़ता जा रहा है लेकिन न्यायालय की रोक के बाद भी बाजार में धड़ल्ले से चाइनीज मंझा बिक रहा है। करीब तीन महीना पहले ही एक व्यक्ति की चाइनीज मंझे से गला कटने के बाद मौत, 19 दिसंबर को चेतगंज में छोटेलाल जायसवाल की नाक कट गई। इस दौरान रागिनी राय, नंद कुमार टोपीवाले, अनिल केशरी, चंद्रशेखर चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें