वाराणसी। भाजपा के काशी और गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर का अश्लील वीडियो रविवार को दिनभर वायरल होने के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। भाजपा काशी क्षेत्र के प्रभारी और प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई और काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
हाल ही में काशी के साथ-साथ गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री का दायित्व देकर रत्नाकर का कद बढ़ाया गया था। उनको अगले प्रदेश संगठन मंत्री के तौर पर देखा जा रहा था। मगर सोशल मीडिया के जरिए वायरल वीडियो के बाद अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो भी बड़े नेताओं से लेकर निचले स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंच गया है। इस बीच बड़े नेताओं ने पदाधिकारियों को अनावश्यक चर्चाएं न करने की हिदायत दी है।
विभाग प्रचारक से संगठन मंत्री बने रत्नाकर
लोकसभा चुनाव के दौरान 2014 में काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री पद पर चंद्रशेखर थे। चुनाव के बाद उन्हें राजस्थान का प्रदेश संगठन मंत्री बना दिया गया। रत्नाकर को 2015 में काशी में विभाग प्रचारक से संगठन मंत्री पद पर भेजा गया था। 2017 का विधानसभा चुनाव इनकी देखरेख में हुआ था।