फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी के जीएम से एक लाख की उचक्कागीरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में बुधवार को एक निजी मोबाइल कंपनी के जनरल मैनेजर को उचक्कों ने एक लाख रुपये की चपत लगा दी। सूचना पाकर कैंट पुलिस प्रकरण की तफ्तीश में जुटी थी।
विज्ञापन

लखनऊ से आए मोबाइल कंपनी के जीएम भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में अपने परिचित से मिल कर निकले तो उनका चालक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चला गया। इसी बीच काले रंग की केटीएम बाइक से दो युवक जीएम की स्कार्पियो के पास आए और उन्हें कहा कि आपके वाहन के नीचे रुपये गिरे हुए हैं। लालच में आकर जीएम रुपये उठाने उतरे तब तक दोनों उचक्के उनका बैग लेकर भाग निकले। सौ नंबर पर दी गई सूचना के आधार पर पुलिस सक्त्रिस्य हुई तो जीएम का बैग लोहता क्षेत्र से बरामद हुआ। हालांकि बैग से लैपटॉप और एक लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें