फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। क्षेत्र में शुक्रवार एक युवक ने पड़ोस की चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका का रात में मेडिकल परीक्षण कराया। मुखबिरों की सूचना पर शनिवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक बाजार में आरोपी अखिलेश गुप्ता (22) की नमकीन, बिस्कुट इत्यादि की दुकान है। पड़ोसी में सब्जी व परचून आदि की दुकान है। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग दुकान बंद होने पर आरोपीपड़ोस की बालिका को बहला फुसलाकर उसे पीछे ले गया। दुष्कर्म के दौरान बालिका के चीखने चिल्लाने पर वह भाग निकला। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका का मेडिकल कराया। इधर चौकी इंचार्ज के निलंबन के चलते पहले से ही जाल्हूपुर चौकी खाली चल रही है। घटना के बाद थानाध्यक्ष ने रात में टीमें गठित कर दबिश शुरू की। मुखबिरों की सूचना पर अभियुक्तको शनिवार की सुबह उस समय धर दबोचा, जब वह मुंबई भागने के फिराक में था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त पहले मुंबई में रहता था। वह शनिवार को महानगरी ट्रेन पकड़ कर भागने की फिराक में था। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें