फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे मिली मिली चांदी की मां दुर्गा की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर । रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद गांव के सामने गंगा नदी में मछली मारते समय मछुवारोें के जाल में चांदी की अष्टभुजा स्वरूप मां दुर्गा की मूर्ति मिल गई। यह बात जंगल में आग की तरह फैली और मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया। यही नही मूर्ति को देखने के लिए आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्त्री और पुरूष मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा नदी में मनोज साहनी, रामसेवक तथा सरोज निषाद मछली मार रहे थे। उनके जाल में मां दुर्गा की लगभग छह किलो वजनी चांदी की मूर्ति फंस गयी ।यह देख अन्य मछुवारे ने पुलिस को सूचना दे दी। इधर पड़ाव तथा आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मूर्ति के दर्शन के लिए मौके पर पहुंचने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया और रामनगर थाना ले गये। देखते ही देखते सूजाबाद समाधि स्थल के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बाद में पता चला कि मां दुर्गा की मूर्ति अष्टधातु की नही बल्कि चांदी की है जिसका वजन लगभग छह किलो है। पड़ाव क्षेत्र में अष्टधातु की मूर्ति मिलने की काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें