फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, कल से दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में प्रवेश का इंतजार करने वाली छात्राओं के लिए राहत की खबर है। कालेज में रुका प्रवेश परीक्षा परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया भी मंगलवार से शुरू हो जाएगी। प्राचार्या की ओर से प्रवेश के लिए पहली सूची भी जारी कर दी गई है। सोमवार को प्रबंधक की ओर से जहां विश्वविद्यालय को शपथ पत्र दिया जाएगा वहीं कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर प्रवेश सूची चस्पा करा दी जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज की स्वायत्ता विस्तारण पर फैसला न होने की वजह से ही प्रवेश परीक्षा का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया था। प्रबंधक और कुलपति की बातचीत के बाद विश्वविद्यालय ने इस सत्र की परीक्षा कराने की सहमति दे दी है, जिसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्या डॉ. कुमकुम मालवीय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए प्रथम सूची जारी कर दी गयी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। प्रवेश समिति के सचिव डॉ. ओपी चौधरी ने कहा कि प्रवेश हेतु काउंसिलिंग महाविद्यालय के दोनों परिसर (बुलानाला और परमानंदपुर) में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बताया कि प्रवेश के समय ही पूरी फीस जमा की जाएगी। दूसरी सूची 23 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें