फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्लू और बबलू को भेजा गया उन्नाव और लखनऊ जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी नेता टीके मुकेश की हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध रहे मंडुवाडीह थाना के पहाड़ी निवासी पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय को रविवार की रात उन्नाव जिला जेल भेजा गया। वहीं, इसी मामले के दूसरे आरोपी डब्लू के भाई रविनारायन सिंह उर्फ बबलू राय को लखनऊ जिला जेल रवाना किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर दोनों बंदियों को उन्नाव और लखनऊ जिला जेल के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है। बता दें कि दोनों भाइयों के खिलाफ बीते दिनों जिलाधिकारी की अनुमति से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई थी। बीते 23 जनवरी की रात डीरेका परिसर में टीके मुकेश के सरकारी आवास के सामने उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें