फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी की हत्या के एक और नामजद का समर्पण0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दारानगर निवासी कपड़ा व्यापारी संदीप यादव उर्फ सोनू की हत्या में नामजद हिस्ट्रीशीटर अमरनाथ यादव उर्फ बाले ने सोमवार को पुलिस की सतर्कता को धता देते हुए सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। इससे पहले तीन मई को मुख्य आरोपी श्रेयस पांडेय उर्फ उमंग उर्फ पंडित ने अदालत में समर्पण किया था। दिनदहाड़े हुई हत्या के मुख्य आरोपी सहित दो नामजद के समर्पण के कारण जैतपुरा पुलिस की जमकर किरकिरी हुई है। इसके साथ ही पुलिस की मुस्तैदी और घेरेबंदी की कलई भी खुल गई।
विज्ञापन

30 अप्रैल को औसानगंज में संदीप यादव उर्फ सोनू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में नामजद अभिषेक यादव को पुलिस ने 30 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया था। तीन मई को मुख्य आरोपी पंडित ने न्यायालय में समर्पण किया। तीन मई को ही बाले ने अधिवक्ता अजय कुमार के जरिये सीजेएम कोर्ट में समर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। बाले का कहना था कि संदीप की हत्या में परेशान करने की नीयत से उसे आरोपी बनाया गया है। वांछित होने के बाबत जैतपुरा थाने से आख्या मांगने की अपील करते हुए कहा गया था कि बाले समर्पण के लिए तैयार है। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सात मई तक जैतपुरा पुलिस को रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। मामले के दो नामजद आरोपियों सागर यादव और अजय यादव अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें