फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी के जाते ही अब पानी के भी लाले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस बड़ा लालपुर हस्तकला संकुल को अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकाने में जुटे हैं, वहां सुविधाओं का हाल बेहाल हो गया है। सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है वहीं, लोगों को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हो रहा। महिला टॉयलेट में ताला लगा दिया गया है। ऐसे में यहां आने वाले सैकड़ों विजिटर्स को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन

हस्तकला संकुल में शिल्प संग्रहालय को गुरुवार को 300 से ज्यादा लोगों ने देखा। यहां पहुंच रहे लोगों को बुनियादी जरूरतों का टोटा झेलना पड़ रहा है। यहां लगी पेयजल की आरओ मशीनों को निकाल लिया गया है। इसके चलते लोगों को पानी भी पीने को नसीब नहीं हो रहा है। वहीं, आरओ मशीन हटाने की वजह से बाथरूम में पानी भर गया है। लोगों को अंदर घुसने में भी दिक्कत पेश आ रही है।
वहीं, वॉश बेसिन पान की पीकों से पट गया है। बदबू से भी लोग इसका इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। महिलाओं को भी यहां बड़ी समस्या झेलनी पड़ रही है। महिला वॉशरूम को लॉक कर दिया गया है। सफाई की भी हालत खस्ता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इसकी सुविधा और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही एनबीसीसी अपना काम यहां से समेट रही है। ऐसे में आरओ से लेकर सफाई कर्मचारी में कटौती कर रही है इसलिए समस्या पैदा हो रही है। वहीं, सुरक्षा से भी समझौता किया जा रहा है। गार्डों की संख्या में भी कमी लाई गई है। छह से आठ गार्ड कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें