फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से बर्बाद हो जाएगा रोजगार और पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा सफाई, हेरिटेज के नाम पर काशी को उजाड़ने की तैयारी, सड़क-सफाई पेयजल व्यवस्था के मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने शुक्रवार को मैदागिन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। जनसमस्याओं को लेकर चलाए जा रहे एक माह के जनजागरण सत्याग्रह आंदोलन के चौथे कार्यक्रम के दौरान शहर की ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था एवं जाम पर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों के बीच समन्वय नहीं होने के कारण शहर में जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। सत्याग्रह सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने किया। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जाम की समस्या का निदान नहीं किया गया तो रोजगार और पर्यटन पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।
इस दौरान बैजनाथ सिंह, शालिनीयादव, दुर्गा गुप्ता, विजय शंकर मेहता, मणिन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, अशोक कुमार पान्डेय, मीरा तिवारी, दिग्विजय सिंह, हसन मेहंदी कब्बन, गोविन्द शर्मा, शुभम राय, शकील जादूगर आदि ने विचार रखे। संयोजन और संचालन शैलेन्द सिंह तथा धन्यवाद राजेन्द्र मिश्रा राजू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें