फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की विमान सेवा शुरू होने से पहले निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एयर इंडिया ने वाराणसी से बैंकाक के लिए सीधा विमान सेवा 12 दिसंबर से शुरू करने की घोषणा की थी। इसके लिए अक्तूबर से ही ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई थी। सेवा शुरू होने के एक सप्ताह पहले विमान सेवा को निरस्त कर दिया गया। इससे जिन यात्रियों ने एडवांस में बुकिंग कराई थी उन्हें दिक्कत उठानी पड़ रही है। अब यात्रियों को ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

एयर इंडिया की बैंकाक सीधी उड़ान शुरू होने की घोषणा से वाराणसी और आसपास के यात्रियों को सहूलियत की उम्मीद थी। इधर इस उड़ान के निरस्त होने के बाद दिक्कतें बढ़ गई हैं। यात्रियों को जहां ज्यादा पैसे खर्च पड़ेंगे वहीं टूर एंड ट्रैवेल एजेंसियां भी परेशान हैं। उन्हें दूसरी फ्लाइट में बुकिंग करनी पड़ रही है। जबकि यह विमान सेवा श्रीलंका दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के क्रम में शुरू की गई थी। जिन यात्रियों ने नए वर्ष के चलते बैंकाक के टिकट ले रखे थे अब वह कनेक्टिंग फ्लाइट में जगह ढूंढ रहे हैं। वहीं एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरिश ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने के चलते उड़ान रद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें