फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों के मेडल पर उठने लगे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मेधावियों पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी गई मेडलिस्ट की सूची पर आपत्ति जताते हुए कुछ छात्रों ने कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची में कुछ परीक्षक भी गोल्डमेडलिस्ट की सूची में हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शोध छात्र प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि स्वर्ण पदकों की सूची में कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने शास्त्री परीक्षा में परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन लोगों ने शास्त्री का परीक्षक रहते हुए आचार्य की व्यक्तिगत परीक्षा दी थी। अब उन्हें स्वर्णपदक दिया जा रहा है। साहित्य, पुराण और प्राचीन राजशास्त्र से जुड़े इन मामलों की जांच कराई जानी चाहिए। शोध छात्र ने राजभवन, कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को इस मामले में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे का कहना है कि छात्रों की शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी। विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 24 दिसंबर को किया जा रहा है। इस दौरान 33 छात्रों को 57 पदक दिए जाने की सूची मंगलवार को ऑनलाइन की गई थी। इस पर विश्वविद्यालय ने 17 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें