फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमा घोष-नीलू मिश्रा को मार्वलस पर्सनालिटी ऑफ इंडिया पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा को मार्वलस पर्सनालिटी आफ इंडिया पुरस्कार से शनिवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। समारोह में ठुमरी गायिका सोमा घोष को मार्वलस लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अविरल ग्रुप की ओर से आयोजित मार्वलस लीजेंड समिट में यह पुरस्कार प्रदान किया। यात्रा पर होने की वजह से राजन-साजन मिश्र पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नीलू मिश्रा ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वह समाज सबसे अधिक विकसित होता है। मुझे यह अवार्ड अपने माता-पिता, परिवार और बनारस के लोगों के असीम प्यार की वजह से मिला है। 45 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट का कहना है कि वह जल्द से जल्द 50 वां पदक जीत कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 49 पदक जीत चुकी नीलू मिश्रा को गत वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नीलू मिश्रा भारत सरकार के निर्वाचन आयोग द्वारा वाराणसी जनपद का ब्रांड एम्बेसडर भी नियुक्त किया गया। इसी वर्ष बंगलूरू में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा आयोजित ब्यूटी क्वीन ऑफ इंडिया का खिताब जीतने वाली वे भारत की पहली महिला बनीं। नगर निगम वाराणसी की स्वच्छता दूत का कार्य भी देख रही है। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश की कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, बृजेश पाठक और आशुतोष विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें