फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजलिसों से याद किए मौलाना अली जव्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जाने माने आलिमेदीन शिक्षाविद इस्लामी तालिम के माहिर मौलाना अली जव्वाद साहब की 99वीं बरसी पर रविवार को प्रहलादघाट स्थित जव्वादिया अरबी कॉलेज में मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान शायरों ने कलाम पेश किया।
विज्ञापन

मौलाना शमीमुल हसन के संयोजन में होने वाली मजलिस को इरान से आए मौलाना वलीवुल हसन रिजवी ने खिताब करते हुए कहा कि जो लोग दूसरों तक इल्म की दौलत पहुंचाते हैं और अपने किरदार से सच बोलने और इमान पर चलने का पैगाम देते हैं वह दुनिया में न होते हुए भी दुनिया में मौजूद रहते हैं। मजलिस का आगाज पवित्र कुरान की तिलावत से हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने कुरानख्वानी की। शायरों में दिलकश गाजीपुरी, तौहीद सुल्तानपुरी, नकी बनारसी ने कलाम भी पेश किए। मौलाना जमीरुल हसन और मौलाना नदीम असगर ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। दूसरी ओर पत्थरगलिया स्थित स्व. साबिरहसन के निवास पर राष्ट्रीय फुटबालर रईस हसन की माता के 40वें की मजलिस को मौलाना अकील हुसैनी ने खिताब किया। शाद शिवानी और मजहर चंदौलवी ने कलाम पेश किए। अंजुमन हैदरी की ओर से अंसार बनारसी ने नौहा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें