वाराणसी। चांदपुर रामलीला मैदान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को महिला खिलाड़ियों ने ताल ठोंकी। देर रात तक हुए मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा बी, आदर्श बाल मंडल हृदयपुर और जय मां मारुका क्लब चांदपुर की टीम ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिव स्पोर्टिंग क्लब कल्लीपुर, गंगा स्पोर्टिंग क्लब चितईपुर, कर्दमेश्वर महादेव कन्दवा, देवा महिला महाविद्यालय बेलवा, लाल बहादुर शिक्षण संस्थान नरिया, महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव, हिंद कान्वेंट स्कूल महेशपुर, माँ मारुका स्कूल चांदपुर, संत यदुनाथ इंटर कॉलेज बरइछा समेत जिले की कई विद्यालयों की छात्राओं संग महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक बबलू मौर्य व विनोद सिंह ने लोगों से बेटियों को खेल के प्रति जागरूक होने की अपील की। नरेंद्र शर्मा ने कहा कि खेल छात्र के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारता है। चांदपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जैन ने कहा कि प्रतियोगिता से प्रतिभागियों का न केवल मनोरंजन होता है बल्कि सीखने की प्रवृत्ति भी बढ़ती है। इस दौरान ग्राम प्रधान चांदपुर आर डी यादव, अजीत सोनी, शुभम पटेल, राजेश पटेल, नंदू मौर्या, शत्रुध्न सोनकर, योगेंद्र पटेल, बंशु पटेल, रवि सोनकर, गौतम सोनकर, दशरथ यादव, एम एस कनन, अनिल यादव, किशन मौर्य समेत काफ ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन बबलू मौर्य व अजीत सोनी ने किया।