फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की संवाहक है गुरु-शिष्य परंपरा : डॉ. मंजरी पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में एक ऐसा ‘गुरुकुल’ भी है जो आधुनिकता की आबोहवा के बीच वैदिक युगीन शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल है। महमूरगंज स्थित पाणिनी कन्या महाविद्यालय में शिक्षा के साथ ही छात्राएं सुयोग्य गुरु के सानिध्य में दीक्षा भी लेती हैं। ये छात्राएं यज्ञोपवीत धारण करती हैं और प्रतिदिन आचार्या के कुशल निर्देशन में शास्त्र के साथ ही शस्त्र चलाकर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन

करीब 40 साल पहले स्थापित इस केंद्र में वर्तमान देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, रूस जैसे देशों की 150 से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इन्हें प्रथमा, मध्यमा से लेकर शास्त्री आचार्य तक की शिक्षा दी जाती है। छात्राओं को वेदों के सस्वर पाठ, शास्त्रीय गायन के साथ ही लाठी, तलवार, भाला, जूडो, धनुष विद्या का भी आदि का नियमित अभ्यास कराया जाता है। इस महाविद्यालय की खासियत यह है कि यहां सिर्फ छात्राओं का ही प्रवेश लिया जाता है और विद्वान वेदपाठी महिलाएं ही उनकी गुरु होती हैं। साल में कुछ महत्वपूर्ण अवसरों पर ही उन्हें परिवारीजनों से मुलाकात का मौका मिल पाता है।
भोर में चार बजे से शुरू होती है दिनचर्या
पाणिनी कन्या महाविद्यालय में रह कर अध्ययन करने वाली छात्राओं की दिनचर्या भोर में चार बजे से शुरू हो जाती है। 4:30 बजे सामूहिक मंत्रपाठ, 6:30 बजे हवन-पूजन, 7:30 बजे योगासन, नौ से दोपहर 12 बजे और दो से शाम पांच बजे तक कक्षाएं चलती हैं। इसके बाद शाम को 6:30 से 7:30 बजे तक हवन-पूजन, 7.30 बजे से आठ बजे तक सांस्कृतिक पूजन और फिर रात 10 बजे तक शयन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें