लोहता। चंदापुर निवासी मजदूर दिलीप राजभर (32) ने मंगलवार की रात घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची लोहता पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घरवालों के अनुसार दिलीप शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पत्नी निशा से उसकी कहासुनी होती थी। निशा रक्षाबंधन पर अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार की रात दिलीप घर आया और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। बुधवार को दरवाजा न खुलने पर घरवालों ने रोशनदान से देखा तो दिलीप टीनशेड कमरे में लगी बल्ली के फंदे के सहारे झूल रहा था। वहीं, दिलीप की आत्महत्या की जानकारी पाकर मायके से आई निशा रोते-रोते बेहोश हो गई।