फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में पहले दिन ही पांच नक्शे पास, जमा हुए नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए से मकान का नक्शा पास कराने के लिए कार्यालय जाने के नाम पर अक्सर लोग ठिठक जाते हैं, वजह अधिकारियों और कर्मचारियों की चकरघन्नी में इस पटल से उस पटल तक महीनों दौड़ने के बाद भी नक्शा पास नहीं होता है और लोगों का समय तथा पैसा अलग से बर्बाद होता है। लेकिन शुक्रवार को वीडीए वीसी पुलकित खरे की पहल पर लैंडटावर बड़ा लालपुर में तीन दिवसीय कैंप के पहले दिन नक्शा पास कराने, जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पहले ही दिन मौके पर पांच नक्शे पास हुए और वीडीए को 961088 लाख का राजस्व मिला।
विज्ञापन

अवैध भवनों के निर्माण और वीडीए कार्यालय की कछुआ चाल से लोग या तो नक्शा नहीं पास कराते थे या फिर मनमाने तरीके से निर्माण करा लेते थे। इस पर नकेल कसने और नागरिकों को सहूलियत देने के लिए वीडीए वीसी की ओर से लैंडटावर बड़ा लालपुर में 21-23 जुलाई तक कैंप लगाया गया है। इसमें सिकरौल, शिवपुर और सारनाथ वार्ड को शामिल किया गया है। इसमें ‘आवासीय एवं व्यावसायिक नवीन मानचित्रों की स्वीकृति’ तथा ’शमन शुल्क का निर्धारण’ एवं ’जमा करने की सुविधा’ वीडीए की ओर से पहली बार उपलब्ध कराई जा रही है।
शिवपुर और सारनाथ वार्ड में दो-दो तथा सिकरौल वार्ड में एक नक्शा पास हुआ। शिवपुर कठवतिया की शिवानी गुप्ता और सिकरौल की सविता सिंह तथा टकटकपुर की आशा देवी ने नक्शा पास कराया। इन लोगों का कहना था कि वीडीए कार्यालय में कई महीने से नक्शा पास कराने के लिए चक्कर काट रही थी। कई बार तो वापस कर दिया गया लेकिन यहां दो घंटे में ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। यह अच्छी पहल है। इन लोगों ने मौके पर ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पैसा जमा कर नक्शा पास कराया। कैँप में 1386509 रुपये के बिल बने थे इसमें 961088 लाख जमा हुए। इसके अलावा दो हजार रुपये प्लान शुल्क के रूप में जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें