फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही शुरू हो जा रही बिजली की लुका छिपी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गर्मी का मौसम आते ही कई क्षेत्रों में बिजली की समस्या गंभीर हो गई है। शनिवार को भी मंडुवाडीह सहित शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली का आना जाना लगा रहा। ऐसे में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी आते ही बिजली विभाग की सारी तैयारियों की पोल खुलनी शुरू हो गई है। नए तार बिछाने के बावजूद भी विभाग बिजली कटौती को रोक पाने में पूरी तरह असफल साबित हो रहा है। शनिवार को दोपहर बाद से ही बिजली का आना जाना शुरू हो गया। मंडुवाडीह क्षेत्र में पूरे दिन बिजली कटौती चलती रही। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ओवर लोड व छोटे-मोटे फाल्ट के चलते बिजली ट्रिप कर जा रही है। शिवदासपुर, चितईपुर, ककरमत्ता, लहरतारा, चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट, महेशपुर सहित आसपास के अन्य इलाकों में शाम से देर रात तक बिजली का आना जाना लगा रहा। इसी तरह शहर के कई इलाकों में लोकल फाल्ट सहित अन्य तकनीकी दिक्कतों के चलते बिजली की लुका छिपी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें