फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार होलियाना, मस्ती का चढ़ा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जोगी रा सारा रा रा रा... आदि होली के गीतों से होली की मस्ती दिखने लगी है। कभी द्वेष रखने वाले एक बार फिर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर करने को तैयार हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां, अबीर-गुलाल सज गए हैं। रिश्तेदारों के यहां फगुआ भेजने की रस्म निभाई जा रही है। होली के लोकगीतों की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। युवाओं की टोलियां होली के जश्न को दुगुना करने का प्लान भी खूब बना रही है। होली के दिन हाथों में ढोल और ढपली लिए जोगीरा मस्ती में डूबे दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

वहीं, मौसम में बदलाव के साथ फागुनी बयार सोशल मीडिया पर खूब छा रही है। इधर, होली का त्योहार नजदीक आने से शहर के युवा और महिलाएं एक दूसरे को होली के चर्चित गीत सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। होली में अब दस दिन का दिन बचा है, ऐसे में महिला क्लबों में रंग उत्सव कार्यक्रम आयोजित होने वाले है। जिसके लिए महिलाएं अभी से होली से जुड़े फाग गीत का गूगल पर सर्च कर उसका अभ्यास कर रही है। कई महिला क्लबों में कवि सम्मेलने का आयोजन किया गया है। वहीं परीक्षा खत्म होने के बाद स्कूली बच्चों पर भी होली का रंग चढ़ने लगा है। जगह जगह स्कूली बच्चे एक दूसरे को गुलाल के रंग में रंग रहे है। गायक चंदन यादव का गाना ‘फागुन में हितवा...’ सोशल साइट पर खूब धमाल मचा रहा है। हाल ही में यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने का विडियो 16 मिनट 15 सेकंड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें