फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के सामने लगातार तीन दिन परीक्षाओं की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों में जुटे प्रशासन के सामने तीन दिन लगातार परीक्षाओं की भी चुनौती है। आठ और नौ मार्च को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और 10 मार्च को कृषि विभाग के आशुलिपिक की भर्ती परीक्षा है। इसके लिए केंद्र के निर्धारण के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती कर ली गई है।
विज्ञापन

आठ और नौ मार्च को दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें आठ मार्च को पहली पाली में 29 केंद्रों पर 16139, दूसरी पाली में 38 केंद्रों पर 21 653, नौ मार्च को पहली पाली में 29 केंद्रों 15532 और दूसरी पाली में 21 केंद्रों पर 12159 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहले दिन 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 सचल दल, 38 पर्यवेक्षक और 38 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। दूसरे दिन नौ सेक्टर मजिस्टेट, नौ सचल दल और 27-27 पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे। 10 मार्च को आशुलिपिक भर्ती परीक्षा में 30 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में प्रशासन परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी में जुटी है। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें