फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घोष में झलकेगी गुरु शिष्य परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जैपुरिया स्कूल्स के वार्षिकोत्सव में गुरु शिष्य के जीवन की झलक देखने को मिलेगी। बाबतपुर और पड़ाव स्थित कैंपस में गुरु शिष्य की थीम पर तीन और चार फरवरी को मनाए जाने वाले वार्षिकोत्सव उद्घोष में गुरु एवं उनके शिष्यों के जीवन की झलक पेश की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह और विशेष अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार होंगे। यह जानकारी चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैपुरिया स्कूल्स बाबतपुर के 650 से अधिक बच्चे भावपूर्ण प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान गुरु वशिष्ठ एवं भगवान राम, गुरु संदीपनी एवं भगवान कृष्ण, गुरु द्रोणाचार्य एवं अर्जुन, गौतम बुद्ध एवं अंगुलिमाल, चाणक्य एवं चंद्रगुप्त मौर्य, जीएच हार्डी एवं श्री निवास रामानुजन, रामकृष्ण परमहंस एवं स्वामी विवेकानंद, गोपालकृष्ण गोखले एवं महात्मा गांधी, रमाकांत आचरेकर एवं सचिन तेंदुलकर से संबंधित प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें शहर के किसी भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। मनोज एवं श्यामसुंदर बजाज ने बताया कि क्रिकेटर प्रवीण कुमार खेलो पांच मिनट और का भी शुभारंभ करेंगे। इस दौरान अनिल के जाजोदिया, प्रधानाचार्य सुधा सिंह एव आशीष सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें