फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रामदहिन सिंह इंटर कालेज आमघाट में गुरुवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड दुबहर के आमघाट, टघरौली, घोरौली, डुमरी, सरया, रघुनाथपुर के युवक-युवतियों ने भाग लिया। शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य पारसनाथ राय ने कहा कि खेल से स्वस्थ्य शरीर में मस्तिष्क का विकास होता है और खेलकूद में युवकों का सर्वांगीण विकास होता है। सौ मीटर दौड़ में सोनी सिंह प्रथम, रुखसार खातूून द्वितीय, अफसाना खातून तृतीय रही। जबकि सौ मीटर बालकों के रेस में विनीत चौरसिया प्रथम रहे। इस मौके पर आमघाट के ग्राम प्रधान जयराम सिंह ने युवकों को प्रमाण तथा मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लाल बहादुर, अजीत पासवान, दिनेश प्रसाद, शेषनाथ सिंह, रणविजय सिंह, पवन, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें