फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में सबकी सहमति से हुआ अच्छा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि संसद में सबकी सहमति से आरक्षण पर एक अच्छा फैसला हुआ। अब तक इस पर चर्चा नहीं हो पा रही थी, यह अच्छा है कि कम से कम इस पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि विद्यमान आरक्षण एससी, एसटी, ओबीसी को कम या खत्म न करते हुए यह नया आरक्षण दिया गया है, जिसके आधार पर गरीब सवर्ण छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। इस भूमिका में संसद में जो निर्णय किया है, वह ठीक है। एक-दो दिन में राष्ट्रपति भी इस पर अपनी अनुमति कर देंगे, ऐसा विश्वास है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन जो तीन दिन का होगा वह बनारस, उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा। जब अटल विहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने इसकी शुरूआत की थी। दुनिया में जहां-जहां भारतीय हैं, उन्हें एक स्थान पर आने, विचारों के अदान-प्रदान का अवसर मिलता है। बनारस के लोग जिस तरह से मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं, यह सराहनीय पहल है। जब मेहमान जाएंगे तो एक अनुभव लेकर जाएंगे।
राम मंदिर के मुद्दे पर रामनाईक ने कहा कि राम मंदिर का मामला सर्वोच्च न्यायायल के अधीन है। न्यायालय को ही निर्णय करना है। यह एक प्रक्रिया है, इसके तहत ही सब होगा। सब लोग चाहेंगे जितना जल्दी निर्णय हो अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें