सेवापुरी। कपसेठी थाना अंतर्गत ईशरवार गांव की विवाहिता नीतू यादव (22) की रविवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे नीतू के पिता ने पति बृजेश यादव और जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया है कि नीतू की जहर खाने से मौत हुई है।
रोहनिया थाना अंतर्गत शहावाबाद निवासी फूलचंद्र यादव ने अपनी बेटी नीतू की शादी बीते जनवरी महीने में ईशरवार निवासी बृजेश यादव के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग नीतू को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर नीतू परेशान रहती थी।