फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन सिस्टम के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में खराब हो रहे केंद्रीयकृत ऑक्सीजन सिस्टम के जीर्णोद्धार की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने इससे जुड़ी फाइलों को मंगाकर न केवल एक-एक बिंदुओं की जांच पड़ताल की, बल्कि नए सिरे से प्रस्ताव भी बनवाया जा रहा है। प्रस्ताव बनाकर उसे आईएमएस निदेशक को भेजा जाएगा, जिससे कि जल्द से जल्द खराब पाइप लाइन सहित अन्य उपकरणों को बदलवाया जा सके।
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ ही ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सीसीयू, एसीयू सहित अन्य जगहों पर मरीजों की सुविधा के लिए केंद्रीयकृत आक्सीजन सिस्टम की व्यवस्था तो हैं लेकिन इसकी नियमित मानीटरिंग नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि 30 साल पहले से लगा सिस्टम खराब हो रहा है लेकिन अभी तक इसे बदलवाया नहीं जा सका है। करीब एक साल पहले इसे बदलने के लिए कुछ कागजी कार्रवाई हुई और प्रस्ताव सेंट्रल आफिस तक गया लेकिन फाइल कहां और कैसे दब गई कुछ पता नहीं चला। अब जर्जर होते जा रहे पाइप लाइन सहित अन्य उपकरणों से घटना की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रशासन इसे बदलवाने की तैयारी में हैं।
गुरुवार को ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से इस खबर के प्रकाशित होने के बाद चिकित्सा अधीक्षक ने इससे जुड़ी फाइल को तलब करते हुए प्रस्ताव बनवाना शुरू कर दिया। बताया कि प्रस्ताव बनाकर निदेशक को भेजा जाएगा, साथ ही इस बारे में जल्द ही एक बैठक कर जीर्णोद्धार की कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सर सुंदरलाल अस्पताल में दलाली पर अंकुश लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने पर्चा काउंटर, नेत्र रोग विभाग और इमरजेंसी के पास चोरों, दलालों की तस्वीरों का फ्लैक्स लगवाया गया है, गुरुवार को देखने वालों की भीड़ लगी रही। फ्लैक्स में 23 तस्वीरों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। अब अस्पताल प्रशासन की ओर से इन लोगों के बारे में पूरा ब्योरा जुटाकर पुलिसिया कार्रवाई की तैयारी चल रही है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि दलालों पर अंकुश लगाने के लिए ओपीडी के बाहर सादे वर्दी में लोग घूम रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर ये गोपनीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें